शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित, जानिए कौन सा पंचायत?

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा / जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिर्री की रिक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है।

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पामगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत सिरी में रिक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान (ID: 542002062) के सुचारू संचालन हेतु पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पात्र संस्थाएं: ग्राम पंचायत, वन समिति, महिला स्व-सहायता समूह एवं अन्य शासन द्वारा निर्धारित पात्र संस्थाएं।

आवेदन की अंतिम तिथि: इच्छुक एजेंसियां अपने आवश्यक दस्तावेजों और प्रस्ताव के साथ 20 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

स्थान: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, पामगढ़।

महत्वपूर्ण निर्देश: नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। अधूरे या त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र स्वतः ही अमान्य कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े