विद्यालय में शिक्षा मिलती है और धार्मिक कार्यक्रम में संस्कार: रेणुका गोस्वामी

कसडोल। विद्यालय में शिक्षा मिलती है और धार्मिक कार्यक्रम में संस्कार मिलता है इसलिए बच्चों को भी श्रीराम कथा और श्रीमदभागवत कथा सहित धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जरूर आना चाहिए। उक्त बाते समीपस्थ ग्राम पंचायत सोनाईडीह में मनोहर लाल कैवर्त्य परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा में लेवई भाटापारा से पधारे कथा वाचिका रेणुका दीदी गोस्वामी ने कही।

 उन्होंने कहा कि बच्चों को विद्यालय में खूब पढ़ाईये क्योंकि विद्यालय की पढ़ाई बहुत ही जरूरी है। वहाँ स्कूल की शिक्षा मिलती है लेकिन धार्मिक कार्यक्रम में आने से संस्कार मिलता है।

ज्ञात हो कि ग्राम सोनाईडीह में 8 फरवरी रविवार से नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जिसे सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन पहुंच रहे हैं। पांचवे दिन की कथा में उन्होंने श्री राम नामकरण, बाल चरित्र और तड़का वध की कथा को सुमधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाकर आनंदित किया वही श्रोताजन कथा सुनकर आनंदित हुए । इस अवसर पर नोटरी एवं अधिवक्ता अनुराग मिश्रा , समाज सेवक मनोज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।






इन्हें भी पढ़े