जांजगीर जिला प्रगतिशील छग सतनामी समाज का शपथग्रहण समारोह कल
शिवरीनारायण में केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं एल एल कोशले के अध्यक्षता में होगी शपथग्रहण
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला जांजगीर-चंपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भूषण खटकर एवं जिला के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह 15 फरवरी 2026 को शिवरीनारायण में बहुजन कल्याण धर्मशाला प्रांगण में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय दयाल दास बघेल होंगे कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्षा एल एल कोशले जी करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,व पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषहरवंष होगी।
विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पी आर खुंटे,श्री गुहाराम अजगल्ले, पूर्व विधायक दुजराम बौद्ध,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे,पामगढ़ जनपद अध्यक्ष रंजना मानेष जांगड़े, शिवरीनारायण नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत , पामगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े, बलौदा नपा अध्यक्ष, कविता डहरिया, जिला पंचायत सदस्य संतोषी मनोज रात्रे , जिला पंचायत सदस्य प्रिति अजय दिब्य, बसपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कमला खुंटे सहित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारी गण एवं जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे उक्त जानकारी देते हुए जांजगीर चांपा जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष भूषण खटकर ने अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित रहने अपील किया है


