बिलाईगढ़ में तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
मदन खाण्डेकर
बिलाईगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ में स्थित सामुदायिक भवन में नवनिर्वाचित तहसील साहू संघ बिलाईगढ़ एवं इसके अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्र और नगर साहू संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । तहसील अध्यक्ष के रूप में मेंदराम साहू ने शपथ ली और कहा कि आप सभी के सहयोग से हम समाज को और भी आगे ले जाने का प्रयास करेंगे इसके लिए सभी की सलाह और विश्वास की आवश्यकता है हमारा समाज हमेशा एकता का प्रतीक है और आप सभी के विश्वास को मैं टूटने नहीं दूंगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम साहू समन्वय समिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि द्वारिका साहू, समन्वय समिति सदस्य, कामता प्रसाद साहू निर्वाचन अधिकारी, पंचराम साहू पूर्व जिला संरक्षक, शनि साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष, रामगोपाल साहू समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे। वही तहसील पदाधिकारी के रूप में उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू, महिला उपाध्यक्ष सियाबाई साहू, संगठन सचिव डॉ. सहदेव साहू, महिला संगठन सचिव संतोषी साहू, महासचिव कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष संतोष साहू ने विधि विधान से शपथ लिया । इसके पश्चात नगर और परिक्षेत्र अध्यक्ष गणों ने भी शपथ ली जिसमें प्रमुख रूप से बिलाईगढ़ से टेसराम साहू, पवनी से गोपाल साहू, टुण्डरी परिक्षेत्र से गोपाल साहू, खजरी से धनसाय साहू, धनसीर से शंकर साहू, सुतीउरकुली माधव साहू और नगरदा से डॉ. रामजी साहू साहू शामिल है। इसके पश्चात सभी नगर और परिक्षेत्र के अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । कार्यक्रम के पश्चात आए हुए अतिथियों ने अपना अपना संबोधन देकर साहू समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया वहीं इस कार्यक्रम में मंच संचालन कवि एवं शिक्षक भागवत साहू के द्वारा किया गया ।









