बेटे की मौत का सदमा: माता-पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो और सुसाइड नोट मिला

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ / जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदय को झंझोर देने वाली घटना सामने आया है कि इकलौते बेटे के मौत के सदमे में उसके माता-पिता ने फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड। सोमवार को घर के पास एक पेड़ पर दोनों की एक साथ फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। दोनों दंपति मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) घटना से गांव समेत इलाके में शोक व्यापत हो गया। मामला दरअसल शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत धरदेई गांव का है।

सुसाइडनोट:-

जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

VIDEO:

बताया जा रहा है कि बेटे की असमय मृत्यु से माता-पिता गहरे सदमे में थे। शुरुआती जांच में मानसिक आघात के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है। सोमवार सुबह दोनों की पेड़ के फंदे पर लटकते दंपति के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचानामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दंपति के सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

 

माता-पिता का यह असहनीय आत्महत्या करना पूरे गांव समेत इलाके को शोक में परिवर्तित कर दिया।






इन्हें भी पढ़े