सोना चांदी भाव आज, 17 फरवरी 2026: गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
सोना चांदी भाव आज, 17 फरवरी 2026: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार, 16 फरवरी को वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने-चांदी के भावों को जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold Jewellery Rates) नीचे देख सकते हैं।
सोना चांदी रेट (Sone Chandi Ka Rate)
अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में बाजार खुलते ही एक प्रतिशत से अधिक की कमजोरी देखी गई, जिससे कीमतें अपने हालिया ऊपरी स्तर से नीचे फिसल गईं। इसी तरह मार्च एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर्स में भी बिकवाली का दबाव बना रहा। चांदी की कीमतों में करीब तीन प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जो निवेशकों के लिए बड़ा उतार-चढ़ाव माना जा रहा है।
आज सोने-चांदी का भाव (Aaj Ka Sona Chandi Bhav )
मंगलवार, 17 फरवरी को लगातार दूसरे सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। हाजिर सोने की कीमत 5,000 डॉलर के निशान से नीचे फिसल गई और 0.43% गिरकर 4,992 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, मंगलवार को एशियाई कारोबार के दौरान हाजिर चांदी की कीमत में लगभग 3% की गिरावट आई और यह 74.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कॉमेक्स गोल्ड $5,500–$5,600 के हालिया उच्च स्तर से तेज गिरावट के बाद $4,850–$5,100 के क्षेत्र के आसपास कारोबार कर रहा है।
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹156580 | ₹143540 | ₹117470 |
| मुंबई | ₹156430 | ₹143390 | ₹117320 |
| कोलकाता | ₹156430 | ₹143390 | ₹117320 |
| चेन्नई | ₹157520 | ₹143390 | ₹123490 |
| पटना | ₹156480 | ₹143540 | ₹117370 |
आज सोना चांदी के नए रेट, गोल्ड-सिल्वर प्राइस टुडे
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। दामों में आई इस नरमी से खरीदारों को कुछ राहत जरूर मिली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमत में ₹1,294 यानी करीब 0.83% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना ₹1,54,601 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
हालिया कमजोरी के चलते सोने का भाव ₹1.55 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर (Psychological Level) से नीचे फिसल गया है, जो निवेशकों के लिए अहम संकेत माना जा रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में और भी तेज गिरावट देखने को मिली है। चांदी ₹5,014 यानी लगभग 2.05% टूटकर ₹2,39,346 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यह गिरावट बताती है कि बाजार में बिकवाली का दबाव अभी बना हुआ है।









