समानता और एकता की आवाज: गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा
(पंकज कुर्रे)
रायपुर/छत्तीसगढ़ । सतनामी समाज की आस्था, एकता और सामाजिक समरसता के पावन उद्देश्य को लेकर रायपुर से पवित्र गिरौदपुरी धाम तक 18 से 22 फरवरी 2026 तक परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के आशीर्वाद एवं राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान के प्रेरक संदेश के साथ यह ऐतिहासिक पदयात्रा समाज व प्रदेश में भाईचारा, समानता और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन आशीर्वाद एवं गुरु परंपरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पदयात्रा का शुभारंभ 18 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे सतनाम भवन, मोवा (रायपुर) से किया जाएगा। 5 दिवसीय यह यात्रा लगभग 145 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 40 से अधिक गांव एवं शहरों से होकर गुजरेगी और गिरौदपुरी धाम में समापन होगा।

पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंथी नृत्य, सतनाम अखाड़ा प्रदर्शन, धूमाल एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा साथ ही समरसता भोज एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और समरसता का महाअभियान है, जो गुरु घासीदास बाबा जी के मनखे-मनखे एक समान के संदेश को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।समस्त मानव समाज,सतनामी समाज, प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुजनों से आह्वान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर इस ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439









