आबकारी की टीम ने 1लाख 70 हजार रुपये का अवैध शराब व लाहन किया जब्त

(रौनक साहू)

बलौदाबाजार। आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने 1लाख 70 हजार रुपये का अवैध महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम घटमड़वा डेरा थाना गिधौरी में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है वहा दबिश देकर विधिवत तलाशी लेने पर 30 किलोग्राम क्षमता वाली प्लास्टिक बोरी में भरी 85 नग कुल 2550 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर क्षमता वाली 3 नग जरीकेन में भरी एवं 10 लीटर क्षमता वाली 2 जरीकेन एवं एक 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भारी कुल 55 बल्क लीटर महुआ शराब नाला किनारे लावारिस हालात में बरामद हुई एवं महुआ लाहन की सेंपल लेकर सभी लाहन को मौक पर नष्ट किया गया। महुआ शराब का बाजार मूल्य 11,000 एवं महुआ लाहन का बाजार मूल्य 1,53,000 रुपये होना पाया गया।

धारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की 34(1) (क) (च) 34(2) 59 (क) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

इसी प्रकार मंगलवार को वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम अर्जुनी (ब) में आरोपी घासीराम पिता ननकुनिया उम्र 37 वर्ष सा. अर्जुनी (ब) थाना कसडोल के कब्जे से 30.00 बल्क लीटर हाथभ‌ट्ठी महुआ शराब जप्त किया गया। महुआ शराब का बाजार मूल्य 6,000 रुपये होना पाया गया।आरोपी घासीराम पिता ननकुनिया उम्र 37 वर्ष सा. अर्जुनी (ब) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59 (क) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम
एवं नगर सैनिक कमल वर्मा, राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






इन्हें भी पढ़े