JANJGIR BREAKING NEWS: 10वीं पास युवक बनाता था MBBS डॉक्टर और डाक विभाग का अधिकारी, महाठग गिरफ्तार

(ब्यूरो रिपोर्ट)

रायपुर। सरकारी नौकरी और MBBS डॉक्टर बनाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा करने वाले एक महाठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नरेश मनहर, जो केवल 10वीं तक पढ़ा है, खुद को दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर बताकर बेरोजगार युवाओं को झांसा देता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 52 लोगों से कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी की है। वह फर्जी सरकारी नियुक्ति पत्र तैयार कर स्पीड पोस्ट के जरिए आवेदकों के पते पर भेजता था, ताकि उन्हें भरोसा हो जाए कि उनकी नौकरी लग गई है।

फर्जी ऑफिस खोलकर चला रहा था ठगी का नेटवर्क

आरोपी नरेश मनहर, जांजगीर-चांपा जिले के तलदेवरी गांव का निवासी है। उसने रायपुर के आमासिवनी पंडरी इलाके में फर्जी ऑफिस खोल रखा था। वहीं से वह बेरोजगारों को सरकारी नौकरी और डॉक्टर बनाने का लालच देता था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले जांजगीर-चांपा जिले में फर्जी एसबीआई बैंक भी संचालित करता था और नकली नोट छापने के मामले में भी जेल जा चुका है।

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

17 फरवरी को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रायपुर सेंट्रल जोन डीसीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू और थाना प्रभारी यमन देवांगन की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर रेड मारी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने:

2 स्मार्ट फोन

लैपटॉप

कलर प्रिंटर

नोट गिनने की मशीन

कंप्यूटर सेटअप

फर्जी नियुक्ति पत्र

सील और दस्तावेज

पासबुक

फर्जी नंबर प्लेट लगी कार

जब्त किए हैं। लैपटॉप से फर्जी MBBS डिग्री की सॉफ्ट कॉपी भी बरामद हुई है।

मामले में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।






इन्हें भी पढ़े