कैशलैस चिकित्सा योजना लागू करने की मांग हुई तेज: आगामी बजट में शामिल करने हेतु छग कैशलैस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ कैशलैस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय आह्वान एव प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर, संरक्षक राकेश सिंह के मार्गदर्शन में जिला संगठन बलौदाबाजार द्वारा राज्य के समस्त कर्मचारियों को कैशलैस मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराने तथा आगामी बजट सत्र उक्त योजना के क्रियान्वयन संबंधी निर्णय लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन बलौदाबाजार की अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यदि राज्य के सभी कर्मचारी,आश्रित परिजन एवं पेंशनर्स को आगामी बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है तो समुचित इलाज में आने वाली आर्थिक परेशानी से उन्हें राहत मिलेगी। बढ़ती हुई महंगाई के इस दौर में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कर्मचारियों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार इलाज के लिए बच्चों की शिक्षा हेतु रखी राशि एवं जमापूंजी भी खर्च करनी पड़ जाती है। केन्द्र सरकार के सर्वजनिक उपक्रमों-एसईसीएल,भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के कर्मचारियों के इलाज का खर्च शासन वहन करता है जिससे वे मानसिक तौर पर निश्चिंत रहते है।

ओसंघ ने शासन से उक्त जनकल्याणकारी योजना को गंभीरता से लेते हुए आगामी बजट में शीघ्र अतिशीघ्र लागू करने की अपील की है। उक्त सुविधा प्राप्त होने पर राज्य के समस्त कर्मचारी राज्य शासन के आभारी व शुक्रगुजार रहेंगे। बलौदाबाजार जिला प्रशासन को आज ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के प्रदेश संयोजक रमेश नेगी सहित रूपनारायण साहू, अनिल बंजारे, निलेश टंडन प्रेमलता साहू, सहित अन्य पदाधिकारीगण एव कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






इन्हें भी पढ़े