JANJGIR BREAKING NEWS: सड़क दुर्घटना में सीएमएचओ ऑफ़िस के चालक सहित दो की मौत, मुख्य लिपिक गंभीर रूप से घायल, खड़ी ट्रेलर से जा टकराई कार
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर चांपा। बिलासपुर रायपुर हाईव रोड पर मंगलवार को सड़क पर खड़ी ट्रेलर से कार जा टकराई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और विभाग में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सीएमएचओ ऑफ़िस के चालक सरकारी वाहन से मुख्य लिपिक और उसके साला के साथ सरकारी काम से रायपुर जा रहे थे । इसी दौरान रायपुर हाइवे नादघाट के पास खड़ी ट्रेलर से उनकी कार जा टकराई, जिसमें सीएमएचओ ऑफ़िस के चालक ऑफिस के मुख्य लिपिक के साला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । घटना में मुख्य लिपिक गंभीर से रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे राहगीर और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
खबर अभी ब्रेक किया गया है सटीक न्यूज के लिए बने रहे खबर शतक न्यूज पर









