गिधौरी चक्का जाम का 45 दिन पार, भरोसा में धोखा
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। बलौदा बाजार (BALODABAZAR) जिला एवं जांजगीर चांपा जिला को जोड़ने वाले महानदी शबरी सेतु का रखरखाव नहीं करने,गिधौरी सीमा पार सड़क (ROAD) को लम्बे समय से अनदेखी कर स्थायी एवं टिकाऊ कार्य संबंधित विभाग (DEPARTMENT) द्वारा नहीं करने से रोड खराब होने लगा एवं आये दिन जाम की स्थिति बनने लगी ,जान-माल की हानि होना आम बात होने लगा इससे नाराज़ जनमानस को ध्यान में रख कर विधायक कविता प्राण लहरे , युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष सोनाखान विधायक प्रतिनिधि तुलेश्वर वर्मा एवं मोतीराम साहू सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेसियों व सर्वदलीय जन प्रतिनिधियों,सरपंचों के सहयोग से 6 घंटे का चक्का जाम कर तत्काल रोड सुधार की मांग (DEMAND) किया गया था जिसे दोनों जिले के अधिकारी सामंजस्य बना कर 45 दिन के भीतर पक्की सड़क गुणवत्तापूर्ण शबरी पुल सहित बनाने का आश्वासन दिये थे किन्तु आज तक किसी भी प्रकार की स्वीकृति होने या टेंडर (TENDER) नहीं हो पाने से पुनः चक्का जाम करने का माहौल बनने लगा है एवं भाजपा शासन की नाकामी उजागर होने लगी है।
विधायक जी ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से आवाज बुलंद करने की बात कही है।इस संदेश के माध्यम से शासन से अपील की जाती है कि शीध्र संबंधित विभाग कार्य प्रारंभ करें ताकि कोई अप्रीय स्थिति निर्मित न हों।









