छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारियों का तबादला, बलौदाबाजार में नए कलेक्टर होंगे कुलदीप शर्मा
(रौनक साहू)
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में राज्य के कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। आदेश के तहत विभिन्न विभागों और जिलों में पदस्थ अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. सी. आर. प्रसन्ना (2006 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वही कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुश्री लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर यथावत रखा गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से संबंधित पदों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के तहत समकक्ष घोषित किया जाएगा। इसके अलावा सौरभ रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग; श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर
सुमित अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग
संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर यथावत रखा गया है। आशीष कुमार टिकरिया को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रभार सौंपा गया है। वहीं ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग व तरुण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी कार्य व्यवस्था और विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा









