शराब के नशे में धुत मेटाडोर चालक शबरीसेतु पुल पर बाईक को मारी जोरदार टक्कर ,बाईक चालक गंभीर रुप से घायल

मदन खाण्डेकर 

गिधौरी। गिधौरी शिवरीनारायण महानदी शबरीसेतु पुल में शराब के नशे धुत मेटाडोर चालक ने तेजरफ्तार से गाडी चलाते हुए अनियंत्रित होकर सब्जी बेचकर घर लौट रहे बाईक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया गया ।बाईक

चालक के सिर एवं पैर पर चोंट लगने ने गंभीर रुप से घायल होकर खुन से लथपथ पडा हुआ था जिसे घायल को तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टुण्डरा निवासी कोमल प्रसाद पिता राममोहन 50 वर्ष मंगलवार को सुबह 6 बजे के आसपास अपनी काले कलर की हिरो डिलक्स सीजी 22यू 3133 बाईक से शिवरीनारायण से सब्जी बेचकर वापस टुण्डरा जा रहा था उसी बीच महानदी शबरीसेतु पुल पर शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार मेटाडोर सी जी 10 सी डी 5558 के चालक तुकाराम ध्रुव पिता भुवन लाल ध्रुव 48 वर्ष ग्राम करही बजार बलौदाबाजार निवासी ने बाईक को अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे बाईक चालक कोमल प्रसाद सिर एवं पैर में गंभीर चोंट लगने से खुन से लथपथ घायल होकर पडा रहा।जिससे आननफानन में एम्बुलेंस से कसडोल अस्पताल भेजा गया जहां ईलाज चल रहा है ।इधर घटना की जानकारी गिधौरी पुलिस को सुचना दिया गया ।कुछ देर बाद गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंचे और मेटाडोर एवं मेटाडोर चालक तुकाराम ध्रुव को अपने हिरासत लेकर थाना ले जाया गया ।और मामले की जांच में जुटी हुई है ।