होली पर्व पर शराब बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार….
(रौनक साहू)
बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (MRS. BHAVNA GUPTA) के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” (SOLUTION CELL) प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 04.03.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सुहेला (SUHELA) पुलिस टीम द्वारा ग्राम करही (KARAHI) (चंडी) (CHANDI) में घेराबंदी कर होली (HOLI) पर्व के दिन अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹7200 कीमत मूल्य का 60 पाव गोवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम ₹8000 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सुहेला में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।
आरोपी– रोशन बघेल (ROSHAN BAGHEL) उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिजराडीह (BIJRADIH) थाना भाटापारा (BHATAPARA) ग्रामीण


