महिला दिवस पर पामगढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन व मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ योजनाओं की दी गई जानकारी

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को पामगढ़ स्थित सतनाम भवन में एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शासकीय योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती इंदु बंजारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला अजय साहू, श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, जिला पंचायत सदस्य संतोषी मनोज रात्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना मानेश जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौरी छोटू जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास की स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी अनिल सिंह, जनपद सदस्य शाहू लाल साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, पूर्व सरपंच श्रीमती मंजुलता टंडन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मणिशंकर कौशिक, तहसीलदार अमरनाथ श्याम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती रश्मि डाहिरे, पटवारी संघ अध्यक्ष पंचराम वर्माकर तथा परियोजना अधिकारी रविकुमार शर्मा सहित विभागीय कर्मचारी और पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों द्वारा योजना से मिले लाभ और सफलता की कहानियों का साझा किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा महिला सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण संदेश दिए।

परियोजना अधिकारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न महिला हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं मेगा हेल्थ कैंप के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना गया।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े