17 मार्च को राजधानी में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ होगा संग्राम, प्रभारी ने लिया बैठक

(रौनक साहू)

कसडोल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज (DEEPAK BAIJ) के आव्हान पर 17 मार्च को राजधानी रायपुर (RAIPUR) में मनरेगा बचाओ संग्राम एंव प्रदेश के जनहित मुद्दों को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विधान सभावार कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश महासचिव दिनेश यदु (DINESH YADU) को कसडोल (KASDOL) विधान सभा क्षेत्र के कसडोल, लवन (LAWAN) तथा पलारी ब्लाक (PALARI BLOCK) का प्रभारी बनाया गया जहाँ श्री यदु आज कसडोल पहुंच कर कांग्रेस पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्त्ताओं की बैठक लेकर 17 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया।

जिस पर उपस्थित कार्यकर्त्ताओ एव पदाधिकारीयों ने बडे उत्साह पूर्वक हजारों की संख्या में सम्मिलित होने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रुप से योगेश बंजारे, गायत्री बाई कैवतर्य, नरेंद्र क्षत्रिय, पंकज जायसवाल, गोविन्द मिश्रा, जागेश्वर वर्मा, नीलू चंदन साहू, कमल पटेल, रुद्रशंकर कैवत्य, व्दारिका निर्मलकर, शाहिद दांडेकर आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े