उन्नत बकरी प्रजनन एवं कृत्रिम गर्भाधान (AI) सेवा केंद्र शुरू, पशुपालकों को मिलेगा नस्ल सुधार का लाभ
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ (जांजगीर-चांपा)। क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर नस्ल और अधिक उत्पादन वाली बकरियों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डोंगाकोहरौद पामगढ़ में “उन्नत बकरी प्रजनन एवं कृत्रिम गर्भाधान (AI) सेवा केंद्र” की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से बकरी पालन करने वाले किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से नस्ल सुधार और उत्पादन बढ़ाने की सुविधा मिलेगी।
सेवा केंद्र में सिरोही, बरबरी, जमुनापारी और ब्लैक बंगाल जैसी उन्नत नस्लों की उपलब्धता कराई जा रही है। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले जमे हुए वीर्य (Frozen Semen) के माध्यम से बकरियों का कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा, जिससे बकरियों की नस्ल में सुधार होगा और उनका वजन व दूध उत्पादन बढ़ेगा।
केंद्र में बकरियों के गर्भ की जांच (Pregnancy Diagnosis) की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के लिए संतुलित आहार और पोषण संबंधी सलाह भी दी जाएगी, ताकि बकरियों का स्वास्थ्य बेहतर रहे और उत्पादन में वृद्धि हो सके।
इस सेवा केंद्र का संचालन रमाशंकर बघेल (GPL) द्वारा किया जा रहा है। किसी भी जानकारी या सेवा के लिए पशुपालक मोबाइल नंबर 9179016320 पर संपर्क कर सकते हैं।
स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में बकरी पालन को बढ़ावा मिलेगा और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।









