भव्य शोभायात्रा के साथ कर्मा जयंती पर नगर में निकली रैली, कर्मा चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख की घोषणा
(रौनक साहू)
कसडोल। भक्त माता कर्मा (BHAKT MATA KARMA) नरवर (NARWAR) से पैदल चल कर जगन्नाथपुरी (JAGNNATHPURI) पहुंची जहाँ उनको साक्षात भगवान का दर्शन हुआ और खिचड़ी खिलाये, वहां आज भी भगवान को खिचड़ी भोग लगाकर प्रसाद बांटी जाती है ।माता कर्मा अपने पूरे जीवन में दूसरे का सहयोग की है आज से हमें भी एक दूसरे का सहयोग करते हुए जीवन जीनी है कर्म जयंती सफल मानी जाएगी।

उक्त बाते आज कर्मा जयंती (KARMA JAYANTI) के अवसर पर क्षेत्र के विधायक संदीप साहू (SANDEEP SAHU) ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा कि आज हम लोग माता कर्मा की जयंती मनाने एकत्रित हुए है हमारा सौभाग्य है कि ऐसे भक्ति माता के वंशज है जिन्होंने झाँसी (JHANSI) के नरवर में जन्मी और पूरा जिंदगी दूसरे के सहयोग की। उन्होंने नरवर से पैदल चलते जगन्नाथपुरी गई और उनके श्रद्धा भक्ति देख भगवान साक्षात् दर्शन दे कर खिचड़ी खाए उन्हीं की खिचड़ी खिलने के बाद जगन्नाथपुरी में आज भी खिचड़ी भोग लगाकर प्रसाद के रूप में दिया जाता है। मै कसडोल (KASDOL) से विधायक हूं समाज के बिना मांगे मै समाज के लिए जो अच्छा भवन, मंच या समाज के लिए जो जरूरत है पूरा करूँगा। आज छ ग़ में 12 विधायक है इसी तरह छ ग़ (C.G.)में अनेकों जिलों में आई एस (IS) और आई पी एस (IPS) रहे ऐसा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हो ये हमारा उद्देश्य होना चाहिए । कार्यक्रम को जिला साहू समाज (DISTRICT SAHU SAMAJ) के अध्यक्ष सुनील साहू (SUNIL SAHU) एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू (NAGESHWAR SAHU) ने संबोधित किया उन्होंने कर्मा चौक (KARMA CHOWK) के सौंदर्यीकरण के लिए दस लाख देने की घोषणा किये।कार्यक्रम के प्रारंभ में गुनी राम साहू (GUNI RAM SAHU) अध्यक्ष नगर साहू समाज ने स्वागत भाषण दिया।
आभार प्रदर्शन सुरेंद्र साहू (SURENDRA SAHU) ने किया ।कार्यक्रम का संचालन शांति साहू (SHANTI SAHU) ने किया। कर्मा जयंती के अवसर पर आज शीतला मंदिर से समाज के महिलाओं की कलश यात्रा, झांकी एवं बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण किया जो अंत में कर्मा चौक पहुंचकर माता कर्मा की आरती और अंत में सभा के रूप में संबोधित किया गया। जयंती के अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के राम कुमार साहू, हेमलाल साहू, लक्ष्मी साहू, दुखुराम साहू,भगवती साहू,चंद्रहास साहू ,नीरज साहू ,संतोषी साहू,नीलमणि साहू,गोटी लाल साहू,पारस मणि साहू,बद्री साहू,चंदन साहू,शत्रुघ्न साहू,योगेश बंजारे, गायत्री आदि उपस्थित रहे।


