विदाई समारोह का आयोजन, कक्षा आठवीं के छात्रों को दी गई विदाई

(रौनक साहू)

कसडोल। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय (GOVERNMENT MIDDLE SCHOOL) बिलारी (क) (BILARI(K)) में शनिवार को कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओ को विदाई (FAREWELL) दिया गया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओ को छठवीं और सातवीं के छात्रों द्वारा भेंट मे लेखनी देते हुए अच्छी कामना की गई।

आठवीं के विद्यार्थियों ने भी इस संस्था मे तीन साल के अनुभव को साझा किया और बताया कि एक शिक्षक और छात्रों का संबंध कैसा होना चाहिए। शाला के संस्था प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद नवरंगे (TIKESHWAR PRASAD NAVRANGE) ने छात्रों के लिए शिक्षक और माता-पिता को सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए स्वाध्याय को महत्वपूर्ण बताया। शिक्षक राजेश पटेल (RAJESH PATEL) ने छात्रों अत्यधिक मोबाइल के उपयोग के स्थान पर साहित्य पठन और भावी समस्या के खुद को तैयार करने का सुझाव दिया। शिक्षिका शांति कैवर्त्य (SHANTI KAIWARTYA), शिक्षक नरेंद्र साहू (NARENDRA SAHU) ने भी अध्ययन और प्रतियोगिता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

टिकेश्वर प्रसाद नवरंगे ने अंततः सभी विद्यार्थी को वार्षिक परीक्षा मे सकुशल उत्तीर्ण होने की शुभकामनायें भी दी।

इन्हें भी पढ़े