अरमरीकला में संपन्न हुआ शुभ विवाह समारोह, जनप्रतिनिधियों ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

दीपक देवदास

गुरूर। ग्राम अरमरीकला में आयोजित विवाह समारोह में संजारी-बालोद की विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैराराम सिन्हा शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। यह विवाह समारोह पूर्व सोसायटी अध्यक्ष अरमरीकला  दिनेश साहू के दोनों पुत्रों के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद दांपत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी पवित्र मिलन होता है। उन्होंने परिवार को इस शुभ अवसर पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, लड़के के बड़े पिता ओमप्रकाश साहू, सेक्टर अध्यक्ष अरमरीकला सहित परिवारजन एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

 






इन्हें भी पढ़े