ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, समाजजनों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

(पंकज कुर्रे)

मल्हार । ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे होली मिलन समारोह का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से की गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजप्रमुख तुमेश यादव ने सभी समाजजनों को होली पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। वहीं समाज के अध्यक्ष भरत लाल यादव ने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, उन्नति और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा निरंतर मजबूत होता रहे।

कोषाध्यक्ष लकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर भक्ति की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए तथा समाज में समरसता और स्नेह की भावना निरंतर बढ़ती रहे। मीडिया प्रभारी ह्रदय यादव ने भी उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से तुमेश यादव (राजप्रमुख), भरत लाल यादव (अध्यक्ष), रंजीत यादव (उपाध्यक्ष), सोखन यादव (देवान), संतोष यादव (सलाहकार), अमित यादव (सलाहकार), रमेश यादव (सचिव), लकेश यादव (कोषाध्यक्ष), ह्रदय यादव (मीडिया प्रभारी) सहित मनाराम यादव ठेंगहा, रामप्रसाद यादव, रामचरण यादव, सीताराम यादव, अशोक यादव, कांशी यादव, सोनाराम यादव, नंदराम यादव, बसंत यादव, मनोज यादव, नीलकंठ यादव, घनाराम यादव, मनीष यादव, रामजी यादव, सदाराम यादव, भकानंद यादव, बिरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश यादव, रामानुज यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, परमानंद यादव, जनक यादव, उदित यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े