राजकुमार दिनकर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं ने किया नमन
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सम्माननीय राजकुमार दिनकर (प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज 19 मार्च को भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं ने उनके गृह निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि राजकुमार दिनकर का जीवन समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष बर्मन (प्रदेश कोषाध्यक्ष), मुरली घृतलहरे (जिला प्रभारी, जांजगीर) एवं अनूप भंडारी (ब्लॉक प्रभारी, पामगढ़) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एकजुट होकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज के प्रति उनकी सोच को आगे बढ़ाने की बात कही।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439

