नगर में 50 लाख की लागत से बनेगा सामाजिक भवन, मुख्यमंत्री की घोषणा पर आदिवासी कंवर समाज ने किया आभार व्यक्त
(रौनक साहू)
कसडोल। आदिवासी कंवर (पैकरा) समाज लवनराज नारायणपुर धाम के विशेष मांग पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कसडोल नगर में समाजिक भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए कि मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने 50 लाख रूपये कि घोषणा करते हुए, पुरे कंवर (पैकरा) समाज को बहुत बड़ी सौगात दिया। जिस पर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री और कसडोल क्षेत्र के नेता गौरीशंकर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
इस मांग पर सामाजिक प्रतिनिधि के साथ-साथ अनुसुचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव एवं कसडोल मंडल अध्यक्ष डा. सुदीप मानिकदुरी का भी सहयोग रहा। उक्त कार्यक्रम गोंडवाना सामूहिक विवाह ओडान ब्लॉक पलारी जिला बलौदा बाजार में समाज प्रमुखों की उपस्थिति लक्ष्मण प्रसाद पैकरा, थानसिंह पैकरा, कुसुम पैकरा, मोरध्वज पैकरा, सुखराम पैकरा, सूनिल पैकरा, धर्मेन्द्र पैकरा एवं कंवर (पैकरा) समाज के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के चन्द्रभानु सिंह पैकरा द्वारा दिया गया।

