भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई जनपद सदस्य मोंगरा सत्यनारायण पटेल, ग्राम खर्री में विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

कसडोल। जनपद पंचायत कसडोल के ग्राम पंचायत खर्री में गुरुवार को विकास की नई इबारत लिखी गई। जब क्षेत्र क्रमांक 14 पिसीद के जनपद सदस्य मोंगरा सत्यनारायण पटेल ने जनपद सदस्य विकास निधि योजनांतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन सरपंच मिथलेश पटेल, उपसरपंच कमल पटेल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किये। इस दौरान ग्राम पंचायत खर्री के मरार पारा में बने सामुदायिक भवन में अहाता निर्माण कार्य एवं रानी दाई नाला में पचरी निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र के ग्राम खर्री को मिली।

इस दौरान जनपद पंचायत सदस्य मोंगरा सत्यनारायण पटेल ने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। सड़क, पानी, खेल मैदान और मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, वे आने वाले समय में गांवों की तस्वीर बदल देंगे। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसी के बल पर हम निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी बड़े कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी जाएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच मिथलेश बाई पटेल, भाजपा नेता रामलाल पटेल, भाजपा नेता खम्भन वर्मा,पंचराम पटेल भगवती प्रसाद पटेल, मनीराम ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि शेष नाथ पटेल उपसरपंच कमल पटेल नारायण सिंह पैंकरा रामसाय वर्मा, हरी नारायण, भाजपा नेता उमेद राम वर्मा, पंच चैन कुमार, भागवत वर्मा, सुनील केवट, भाजपा नेता रामदयाल पटेल, कुमार पटेल,शिव कुमारी, ओमकार पैकरा, पंच उर्मिला योगी, पंच भूखिन बाई, आदि ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।