छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल को जनसंपर्क की कमान

(रौनक साहू)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। इसके साथ ही बंसल एक साथ कई महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभालेंगे।

वहीं, वरिष्ठ अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।