भीषण दुर्घटना: जिम से निकले युवक पर चढ़ा कैप्सूल वाहन, दोनों पैर क्षतिग्रस्त
(रौनक साहू)
कसडोल। सोमवार की सुबह तकरीबन 8 बजे लवन से कसडोल प्रतिदिन की भांति जिम करने पहुंचे युवक पर कैप्सूल वाहन के द्वारा युवक को दुर्घटना कर मौके से फरार हो गया। इधर सूचना पर आपातकाल में पहुंचे गजेंद्र केवंट के संवेदनशीलता के गंभीर घायल युवक को वाहन में बिठाकर कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
जहां डाक्टरों द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी गईं। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम हरीश कुमार टंडन पिता गंगा राम निवासी लवन बताया जा रहा है, फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी में लगातार अनियंत्रित भारी वाहनों के दबाव के कारण दुर्घटना से असामयिक काल के गाल में युवा समाते जा रहे है। जिसपर लगातार भारी वाहनों की जांच आवश्यक है।


