जांजगीर-चांपा: फर्जी e-चालान से रहें सावधान, केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऐप से ही करें भुगतान

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों को फर्जी e-चालान मैसेज और लिंक से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनजान नंबरों से आने वाले SMS या व्हाट्सएप मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पुलिस के अनुसार, वाहन के लंबित e-चालान की जांच और भुगतान के लिए केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/ या NextGen mParivahan App का ही उपयोग करें। किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट या एप्लीकेशन से भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।

प्रमुख सावधानियां:

• अनजान नंबर से आए ‘चालान पे’ लिंक पर क्लिक न करें।

• केवल अधिकृत सेंडर आईडी (BV-VAAHAN-G, BT-VAAHAN-G, BH-VAAHAN-G, BM-VAAHAN-G, BZ-VAAHAN-G) से आए मैसेज पर ही भरोसा करें।

• वेबसाइट की स्पेलिंग ध्यान से जांचें, नकली वेबसाइट असली जैसी दिख सकती है।

• किसी के साथ OTP साझा न करें, चाहे वह खुद को अधिकारी ही क्यों न बताए।

• संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत भुगतान करने से बचें।

अगर धोखाधड़ी हो जाए तो क्या करें:

• तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

• अपने बैंक को तुरंत सूचित करें ताकि ट्रांजैक्शन को रोका जा सके।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे NextGen mParivahan App इंस्टॉल करें और इसी के माध्यम से e-चालान चेक व भुगतान करें। यह सुरक्षित होने के साथ-साथ अतिरिक्त शुल्क से भी बचाता है। साथ ही इस ऐप में वाहन से जुड़े दस्तावेज डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े