पी एम श्री स्कूल टुण्डरा में विशेषज्ञ वार्ता का हुआ आयोजन

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी पी एम श्री शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली रोड टुण्डरा में 10 अप्रैल को हरित विद्यालय के अंतर्गत प्रोजेक्ट इन्वेंशन ग्रीन स्कूल पर विशेषज्ञ वार्ता का कार्यक्रम रखा गया था | जिसमें एक्सपर्ट टास्क विशेषज्ञ वार्ता के मुख्य अतिथि भुवन विजय साहू आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी टुण्ड्रा एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टुण्डरा के प्रभारी प्राचार्य टीकमचंद पटेल एवं साथ में योग शिक्षक परमेश्वर देवांगन की भी उपस्थिति रही | इसका उद्देश्य हरित विद्यालय के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाना एवं प्रकृति के महत्व से परिचित कराना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है |

कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ | तत्पश्चात पी एम श्री शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली रोड टुण्डरा के प्रधान पाठक अरुण कुमार पटेल के द्वारा मंचस्थ अतिथियों का चंदन,गुलाल एवं बैच लगाकर हृदय से स्वागत किया गया |
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित, जीवन में पेड़ पौधे के महत्व को समझाते हुए छोटे-छोटे सरल उदाहरण देकर बताया गया कि पर्यावरण का संरक्षण और समर्थन करना कितना आवश्यक है और हमें पेड़ पौधा लगाना भी अनिवार्य है पेड़ पौधे से ही हमारा जीवन सुरक्षित रह सकता है

प्रभारी प्राचार्य टिकमचंद पटेल ने भी सम्बोधित कर बच्चों को हरित विद्यालय के अंतर्गत पर्यावरण से संबंधित सारगर्भित उद्बोधन दिए और साथ ही योग शिक्षक देवांगन के द्वारा भी योग शिक्षा पर प्रकाश डाला ।

अंत में प्रधान पाठक अरुण कुमार पटेल जी के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को हरित विद्यालय के तहत कार्यक्रम के उद्देश्य को समझाया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा भी किया
कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक मेलाराम यादव पी एम बरपाली रोड टुण्डरा के द्वारा किया गया।