LIC ने अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफ़ा दिया, बोनस शेयर 1:1 के रेश्यो में निवेशकों को मिलेगा
(प्रदीप गुप्ता)
सरकारी बीमा कंपनी LIC ने बताया कि उसके बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंज़ूरी दे दी है। लिस्टिंग के बाद यह पहला मौका है जब कंपनी बोनस शेयर जारी कर रही है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक निवेशकों के पास जितने शेयर होंगे, उन्हें हर शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा, “बोर्ड ने आज हुई अपनी मीटिंग में 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने पर विचार किया और उसे मंज़ूरी दे दी। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक कॉर्पोरेशन के सदस्यों के पास मौजूद 10 रुपये के हर 1 पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर के बदले, 10 रुपये का 1 पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर दिया जाएगा।”
लयह बोनस इश्यू बोर्ड की मंज़ूरी की तारीख से 2 महीने के अंदर पूरा हो जाएगा, जो कि 12 जून या उससे पहले है।बोनस इश्यू को दिसंबर 2025 तक कॉर्पोरेशन के रिज़र्व और सरप्लस में से 6,325 करोड़ रुपये की राशि को कैपिटलाइज़ करके पूरा किया जाएगा।
लिस्टिंग के बाद LIC का यह पहला बोनस इश्यू है। मई 2022 में मार्केट में आने के बाद से कंपनी ने पाँच अंतरिम डिविडेंड घोषित किए हैं।
बोनस इश्यू में, जहाँ निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, वहीं कुल निवेश का मूल्य उतना ही रहता है, क्योंकि स्टॉक की कीमत उसी अनुपात में समायोजित हो जाती है।कंपनियां आमतौर पर लिक्विडिटी बढ़ाने, शेयरों को ज़्यादा किफायती बनाने और भविष्य की ग्रोथ में अपना भरोसा दिखाने के लिए बोनस इश्यू की घोषणा करती हैं।
सोमवार को, बोनस इश्यू की घोषणा से पहले, NSE पर LIC के शेयर 1% बढ़कर 809 रुपये पर बंद हुए।


