JANJGIR CHAMPA BREAKING: बसपा जिलाध्यक्ष के पुत्र युवा नेता ने नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पत्र में इस बात का किया जिक्र
(शनि सूर्यवंशी/पंकज कुर्रे)
पामगढ़। पामगढ़ की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नगर अध्यक्ष एवं युवा नेता सिद्धार्थ कमल खूंटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा 13.04.2026 दिन सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष पामगढ़ दिनेश रमन को इस्तीफा सौंपा है। सिद्धार्थ कमल खूंटे वर्तमान में नगर पंचायत पामगढ़ के उपाध्यक्ष भी हैं, जिससे उनके इस्तीफे को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

विशेष बात यह है कि सिद्धार्थ, बसपा जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष कमला प्रसाद खूंटे के पुत्र हैं। ऐसे में उनके इस निर्णय को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि इस्तीफे के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – पंकज कुर्रे मो • 7240976439


