रेडियो ग्राफर की मृत्यु पर परिजनों को 50 हजार की सहायता राशि, बीएमओ ने पहुंचकर दिया चेक

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में निवासरत स्व. अनित कुमार कुर्रे (रेडियो ग्राफर) के निधन के बाद उनके परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती डॉ. रश्मि डाहिरे स्वयं उनके निवास पहुंचीं और उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा कुर्रे को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार स्वीकृत 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा।

इस दौरान बीएमओ मैडम ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए भविष्य में भी हर संभव विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – पंकज कुर्रे मो • 7240976439

इन्हें भी पढ़े