JANJGIR CHAMPA: भीषण गर्मी का अलर्ट, आने वाले दिनों में 50°C तक पहुंच सकता है पारा

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा | जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 अप्रैल से लेकर मई के पहले सप्ताह तक तापमान लगातार ऊंचा बना रहेगा।


आज (24 अप्रैल) अधिकतम तापमान लगभग 44°C दर्ज किया जा सकता है, वहीं 25 अप्रैल को भी तापमान इसी स्तर पर रहने की संभावना है। 26 अप्रैल को पारा बढ़कर 45°C तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग<अनुमान के मुताबिक:

• 28 से 30 अप्रैल के बीच तापमान 45-46°C तक जा सकता है

• 1 मई से 5 मई के बीच भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर रहेगा

• 5 मई को अधिकतम तापमान 50°C तक पहुंचने का अनुमान है

• इसके बाद भी राहत के आसार कम हैं और 6-7 मई तक तापमान 44°C के आसपास बना रह सकता है।

हीट वेव का खतरा बढ़ा: लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हीट वेव (लू) का खतरा भी बढ़ गया है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं।

प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

• दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें

• अधिक से अधिक पानी पिएं

• हल्के और सूती कपड़े पहनें

• बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

आने वाले 10-12 दिन जिले के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं। यदि तापमान 50°C तक पहुंचता है, तो यह इस सीजन का सबसे खतरनाक दौर साबित हो सकता है। ऐसे में सतर्कता और बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – पंकज कुर्रे मो • 7240976439

इन्हें भी पढ़े