Aaj ka panchang 27 April:आज मोहिनी एकादशी, भद्रा और राहुकाल के समय के साथ आज के शुभ संयोग भी जानें
मोहिनी एकादशी व्रत आज है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है और इसके पालन से पापों का नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सोमवार सुबह 6:08 बजे से संध्या 6:16 बजे तक भद्रा का प्रभाव भी रहेगा। इसलिए इस समय शुभ कार्य करने से बचें। इसके अलावा पूजा ब्रह्म मुहूर्त या गोधूलि मुहूर्त में की जा सकती है। एकादशी व्रत जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी पारण तिथि का समय पालन करना भी है। मोहिनी एकादशी का पारण 28 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 5:34 बजे से 9:53 बजे तक किया जाएगा। पारण का समय 28 अप्रैल को सुबह 5:34 से 9:53 बजे तक है।
27 अप्रैल, सोमवार, शक संवत् : 07 वैशाख (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 14 वैशाख मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 09 जिल्काद, 1447, विक्रमी संवत्: वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि सायं 06.17 बजे तक इसके बाद द्वादशी तिथि शरू हो जाएगी। आज द्वादशी युक्त एकादशी है। आज ध्रुव योग रात्रि 09.36 बजे तक रहेगा। वणिज करण, चन्द्रमा सिंह राशि में रात्रि 03. 36 मिनट तक उपरांत कन्या राशि। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। बसंत ऋतु। प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम् रहेगा।। भद्रा प्रातः 06.13 बजे से सायं 06.17 बजे तक होगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, आरोग्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत जीवन के दुख, संकट और नकारात्मकता को दूर करने वाला माना गया है। पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के समय जब अमृत कलश निकला, तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पान कराया था।
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त 05:20 सुबह से 05:58 सुबह
सन्ध्या 05:39 बजे से 06:37 बजे तक
विजय मुहूर्त 04:13 शाम से से 05:10 शाम तक
गोधूलि मुहूर्त
09:00 रात से 09:58 रात तक
अमृत काल 02:50 से 04:14 शाम तक
सर्वार्थ सिद्धि योग 06:37 सुबह से 09:08 सुबह
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह 7.23 – सुबह 09.02
यमगण्ड काल सुबह 10.40 – दोपहर 12.19- दोपहर 1.58
विडाल योग सुबह 5.45 – रात 8.27
गुलिक काल
दोपहर 1.58 – दोपहर 3.36
भद्रा सुबह 6.07 – शाम 6.15


