कोनारगढ़ में राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत, ढोल-ताशों और आतिशबाजी से हुआ अभिनंदन

(पंकज कुर्रे)

कोनारगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के कोनारगढ़ आगमन पर ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पलता सन्नी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं, यादव समाज के लोगों एवं ग्रामवासियों ने ढोल-ताशों, आतिशबाजी और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य पुष्पलता सन्नी यादव द्वारा विधायक देवेंद्र यादव को आदि शक्ति मां धुत्तीन की फोटोफ्रेम एवं पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर नवल सिंह अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पामगढ़, अनिल जोशी सरपंच, सन्नी यादव, राधेश्याम नोरगे, अमित यादव, सागर यादव, गोल्डी यादव, संजय यादव, रामलाल साहू,जागेश्वर कश्यप, शिवकुमार यादव, सूरज यादव, श्रीमती पंचबाई यादव, चमेली यादव, मुद्रीका बाई निर्मलकर, उत्तरा बाई दास,सखनी दास,संतोषी यादव,अंजली साहू,शांति सारथी, बीना यादव, मीना दास, बसंत बाई, रामकुमारी यादव, अनिता यादव, शकुन यादव, सरस्वती पटेल, कुमारी बाई यादव, लक्ष्मीन साहू, वृहस्पति साहू, शकुन यादव, रामकली यादव, वृहस्पति खैरवार, सुखीन यादव, दिपिका यादव, गीता यादव, मना यादव, भागबली निषाद, रवि यादव, संजू यादव, आकाश यादव, सौरभ यादव, स्वप्निल यादव, अभिषेक यादव, सोनू जोशी, साहिल यादव, निखिल धर्मा, समर यादव, राजीव यादव, समीर यादव, अनमोल यादव, अनिकेत चौहान, भोला साहू मनीष कश्यप, श्याम सुंदर पटेल एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े