नगर पंचायत टुण्डरा के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सुशासन तिहार का आयोजन

मदन खाण्डेकर

गिधौरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन त्योहार 1 मई से 10 जून तक अंतर्गत नगर पंचायत टुण्डरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 18 मई सोमवार को सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान सर्व प्रथम सभी जनप्रतिनिधियों ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर सुशासन त्योहार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया हैं।

इस मौके पर कुल 119आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें से 45 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। जहां पर महिला बाल विकास विभाग में 2 , स्वास्थ विभाग में 9 , विद्युत विभाग में 10 , डाक विभाग में 2 , शिक्षा विभाग में 6 , परिवहन विभाग 2 , आबकारी विभाग में 1 , पुलिस विभाग में 1 , खाद्य विभाग में 6 , प्रधानमंत्री आवास योजना में 15, राजस्व विभाग टुण्डरा में 32 , पेंशन विभाग में 2 , दूर संचार विभाग से 1 , P W D विभाग से 3 , खेल विभाग 3 , अन्य विभाग से 7 आवेदन प्राप्त हुआ है। इस दौरान उद्यानिकी विभाग द्वारा लोगो को फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार का व्यंजन बना कर लाया गया। आर्वेदिक औषधालय द्वारा दवाई पाउडर का वितरण किया, स्वास्थ विभाग द्वारा गोली वितरण किया गया, SOR पाउडर वितरण किया गया। शिविर में राजस्व विभाग टुण्डरा अंर्तगत कुल 32 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें से से 28 का तुरंत निराकरण किया गया जिसमें 24 आवेदन भूमिहीन के लिए, 4 आवेदन जमीन बटवारा अंतर्गत प्राप्त हुआ, इस मौके पर सभी विभाग ने शासन द्वारा चलाए जा रहे सभी महत्व कांक्षी योजना का जानकारी दिया और अंतिम व्यक्ति तक शासन के योजना का लाभ मिलने का आश्वासन दिया। इस दौरान सत्यनारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार का जनकल्याण कारी योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिले , और सभी विभाग को जितने भी आवेदन प्राप्त हुआ है उसको अति शीघ्र निराकरण करने का प्रयास करने की आश्वासन भी दिया और, कार्यक्रम का समापन एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी राजस्व विभाग टुण्डरा युवराज कुर्रे , मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत टुण्डरा राजेश तिवारी , सभापति सत्यनारायण पटेल , संजय देवांगन सभापति , महेंद्र सिंह बारले सभापति , पार्षद अशोक कुमार पटेल , रमेश कुमार धीवर , भानुप्रताप , राहुल बारले , हेमलाल बंजारे , गोटीलाल केवट , डॉ नागेंद्र देवांगन , मोतीराम साहू विधायक प्रतिनिधि , सतीश साहू , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ट्विंकल बंजारे, प्रियंका बंजारे, चुनिकां घृत लहरे, खगेश्वरी देवांगन, शकुंतला देवांगन, अंगारा खूंटे, गंगा टंडन, रोहणी साहू, सुमित्रा मानिकपुरी द्वारिका प्रसाद साहू , युगल किशोर साहू , धनी राम साहू सहित सभी जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत टुण्डरा के कर्मचारी पनीत राम धीवर, राजेंद्र कुमार साहू, हेमंत साहू, अंजनी कुमार साहू,धनी राम पटेल , दिलसाय केवट , दुर्गेश कुमार पटेल , देवलाल साहू , अवध राम, राजकुमार पटेल , उपस्थित रहे इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शिविर में विशेष रूप से आम लोगों का सहयोग किया।

इन्हें भी पढ़े