चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : 85 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेहंदीपारा चांपा क्षेत्र में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस टीम ने सुबह-सुबह दबिश देकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान महिला आरोपी माला सहीस (48 वर्ष) निवासी मेहंदीपारा चांपा के कब्जे से 31 लीटर, महिला आरोपी सावित्री सहीस (53 वर्ष) निवासी मेहंदीपारा चांपा के कब्जे से 29 लीटर तथा आरोपी बिजेंद्र पटेल (30 वर्ष) निवासी मेहंदीपारा चांपा के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 17 हजार रुपये बताई जा रही है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, अमृत सलूजा, आरक्षक गौरीशंकर राय, मुद्रीका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, ईश्वरी राठौर तथा महिला आरक्षक निरमा टोपो एवं संगीता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

इन्हें भी पढ़े