बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 12 जून आवेदन की अंतिम तिथि

(पंकज कुर्रे)

पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2026-27 हेतु द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा तथा इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन 13 जून से 15 जून 2026 के बीच निर्धारित शुल्क ₹100 के साथ कर सकेंगे।

प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। मॉडल उत्तर 29 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन पर अभ्यर्थी 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

परीक्षा परिणाम की अंतरिम सूची 10 जुलाई 2026 को संभावित रूप से जारी की जाएगी तथा परिणाम पर दावा-आपत्ति 10 से 12 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आपत्तियां निर्धारित समयावधि में केवल ईमेल माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम प्राविण्यता सूची 21 जुलाई 2026 को संभावित रूप से जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने तथा सही एवं स्पष्ट जानकारी दर्ज करने की अपील की है। यह आवेदन पत्र प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ काउंसलिंग पंजीयन हेतु भी मान्य होगा, इसलिए अलग से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

अधिक जानकारी, नियम एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pssou.ac.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 25 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 12 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक)

आवेदन में सुधार (₹100 शुल्क) : 13 जून – 15 जून 2026

प्रवेश पत्र डाउनलोड : 23 जून 2026

बी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा : 28 जून 2026 (संभावित)

मॉडल उत्तर जारी : 29 जून 2026

मॉडल उत्तर पर आपत्ति : 29 जून – 03 जुलाई 2026

परीक्षा परिणाम (अंतरिम सूची) : 10 जुलाई 2026 (संभावित)

परिणाम पर आपत्ति : 10 – 12 जुलाई 2026

अंतिम प्राविण्यता सूची प्रकाशन : 21 जुलाई 2026 (संभावित)

जानकारी के लिए संपर्क करें – स्टॉफ: 9770090652

इन्हें भी पढ़े