बलौदाबाजार पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले
(देवेश साहू)
बलौदाबाजार। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा तीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक राजकुमार हरदिया को पुलिस चौकी करहीबाजार से थाना भाटापारा शहर स्थानांतरित किया गया है। वहीं उप निरीक्षक नेहरू राम साहू को थाना भाटापारा शहर से प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र ग्रामोदा/सिमगा भेजा गया है।
इसी प्रकार सउनि जलेश्वर राम सोनवानी को पुलिस सहायता केंद्र ग्रामोदा/सिमगा से प्रभारी पुलिस चौकी करहीबाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा 29 मई 2026 को जारी किया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य यह बदलाव किए गए हैं।



