प्रभारी के भरोसे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा कसडोल, ग्राहकों की समस्याओं पर नहीं हो रहा त्वरित निराकरण
कसडोल। नगर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा कसडोल में इन दिनों अव्यवस्थाओं के कारण ग्राहकों को त्वरित सुविधा नहीं मिल पा रहा है। बैंक में ग्राहक बीमा दावा, मृत्यु दावा, केवाईसी, अतिरिक्त लोन की राशि कट जाने पर कार्यवाही नहीं हो पा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार कसडोल के चांटीपाली निवासी संतोष कुमार कैवर्त का भाई चमन लाल केंवट की आकस्मिक मृत्यु मार्च 2026 में हुआ था जिसका क्लेम फॉर्म भरकर नॉमिनी ने अप्रैल में जमा किया है लेकिन अभी तक उक्त क्लेम पर इंटिमेशन की कार्यवाही नहीं हो सका है, इसके अलावा रोहित कर्स निवासी झबड़ी ने अपने पिता दशरथ कर्स के मृत्यु होने पर खाते में बचत पैसे को निकालने के लिए बैंकों का चक्कर काट रहा है, साथ ही यशपाल कैवर्त अपने भाई रतिराम का बीमा की राशि के लिए 2 वर्षों से बैंकों का चक्कर काट रहा है, जिसकी शिकायत भी प्रधानमंत्री से लेकर रीजनल कार्यालय बिलासपुर तक किया गया है, इधर बैंक के कर्मचारी अस्थाई नियुक्त का हवाला दे रहा है।
इसके साथ ही नगर के शिक्षक दाताराम साहू ने बताया कि उसके द्वारा 5 वर्ष पूर्व कार लोन लिया गया था जिसका किस्त पूरा जमा होने के 32000 अतिरिक्त राशि उक्त बैंक द्वारा खाते से काट लिया गया। जिसकी शिकायत उसके द्वारा बैंक में किया गया है, इसके अलावा भारत सरकार की पीएम सूर्यघर बिजली योजना के तहत भी लोगों का लोन नहीं होने पर बैंक के चक्कर काट रहें है, लेकिन प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे कर्मचारी द्वारा प्रभार पर होने पर कार्यवाही करने में असक्षम होने की जानकारी दी जाती है, जबकि नियमों पर गौर करें तो बैंक प्रबंधन को ग्राहकों को सुविधा के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई कर सुविधा देना चाहिए। लेकिन यहां ग्राहकों का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में होने के कारण अब जी का जंजाल बन चुका है, इधर जब मीडिया ने बैंक ऑफ बड़ौदा कसडोल के मौजूदा कर्मचारी सतीश साय से जानकारी लिया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं तत्कालीन मैनेजर राजेश सिंह कुटिया के ट्रांसफर होने पर अस्थाई तौर पर कार्य कर रहा हूँ मेरा किसी तरह का आईडी या पासवर्ड अन्य बैंक से आया नहीं है जिसके कारण यह सब कार्य नहीं हो पायेगा।
अब ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या वरिष्ठ प्रबंधन 20 दिनों पहले ट्रांसफर हुए बैंक प्रबंधक की जगह अभी तक नए प्रबंधक नियुक्त नहीं कर सका या केवल अस्थाई तौर पर बैंक ऑफ बड़ौदा का संचालन होता रहेगा। या जिम्मेदार केवल टाइम पास कर बैंक की साख पर बट्टा लगाने आतुर है। इधर रिजनल ऑफिस बिलासपुर के दूरभाष नंबर-07752310202 पर जब जानकारी लिया गया तो एक जिम्मेदार मैडम ने जानकारी पर कार्यवाही की बात कही। अब देखना होगा कि ग्राहकों की समस्याओं पर कब तक निराकरण होता है।


