खेत बचाओ अभियान,के तहत गांव पहुंच रहे कृषि अधिकारी

मदन खाण्डेकर

 बिलाईगढ। छत्तीसगढ़ कृषि मंत्रालय एवं उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के निर्देश पर खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा संरक्षण और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा 1 जून से 30 जून तक जिले के गांवों में ’खेत बचाओ अभियान’ संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक एवं विभागीय अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा उन्हें टिकाऊ एवं लाभकारी खेती के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं।

इसी क्रम में विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम सोनियाडीह , धनसीर, बेगपाली,बिसनपुर, अर्जुनी, पेंड्रावन में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृष्ण कुमार साहू द्वारा किसानों से संवाद कर विभिन्न कृषि योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी गई। चौपाल में किसानों को खेत बचाओ अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, धान की खेती के क्षेत्र विस्तार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कृषि अधिकारियों ने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर प्रकाश कुमार थवाईत द्वारा जैविक खेती गोबर खाद तथा बीजामृत, जीवामृत, उन्हें हरी खाद, ढैंचा, बीजी, कल्चर, के उपयोग से मृदा की उर्वरता बढ़ाने और उत्पादन लागत कम करने के उपाय बताए गए।

क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दीनानाथ साहू द्वारा फसल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों की जानकारी साझा की गई। हरिखाद ढैंचा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुआ ढैंचा बीज का वितरण कियागया उक्त कार्यक्रम किसान मित्र रमेश लाल पटेल एवं ग्राम के कृषक सेतराम ,रशिया साहू,बीरबल महावीर ,नर्सिंग पटेल एवं अन्य किसान उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े