नकली खाद लेने मजबूर किसान शासन प्रसासन नकली खाद के नाम पर मौन
(नीलकमल आजाद)
पलारी क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी किल्लत देखी जा रही है। जिसके चलते अन्नदाता रोजाना सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। धान की फसल बोने के लिए तैयार है। लेकिन किसानों को खाद वितरण केंद्र पर घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा है। केंद्र पर पैसे भरने और पर्ची कटाने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे में अन्नदाता की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है।अन्नदाता अब किसी भी दिन मजबूर होकर चक्का जाम करने को विवश है। खाद वितरण केंद्रों में डीएपी खाद की मांग किसानों की उपस्थिति से बहुत कम होती है। जिसकी वजह से किसानों को रोजाना वितरण केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। खाद न मिलने से अन्न दाताओं की खेत में धान बोना हैं। किसान मजबूरी में क्षेत्र से नकली खाद खरीदने को मजबूर है इससे उनकी खेती पर बुरा असर पड़ने का अशंका है।हरियाणा से बडी मात्र किसान डिएपी युरिया नकली खाद बेच कर गरीब अन्नदाताओं के रुपयों से अपनी झोली भर रहे है
किसान नकली खाद लेने पर मजबूर प्रसासन मौन बडी मात्र मे मिले नकली खाद
बलौदा बाजार जिले के पलारी क्षेत्र के ग्राम सुंद्रावन में किसानों को कथित रूप से नकली एवं संदिग्ध खाद बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने यूरिया और डीएपी के नाम पर खाद बेच रहे बाहरी लोगों की एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। है साथ मे अपने नाम पता हरियाणा का अनिल कुमार के नाम से जानकारी दिया.हालांकि, खाद बेचने वाले अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। और गाड़ी ड्राइवर व लेवर मौके पर उपस्थित रहे.
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से आए कुछ लोग गांव-गांव घूमकर किसानों को किसान खाद के नाम पर यूरिया और डीएपी खाद कम कीमत और तत्काल उपलब्धता का झांसा देकर बेच रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये लोग क्षेत्र में 100 बोरी से अधिक खाद बेच चुके हैं। खाद की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर संदेह होने के बाद ग्रामीणों ने निगरानी शुरू की और एक पिकअप वाहन को रोक लिया।
हरियाणा से आये अनिल कुमार ने गाड़ी किराए पर ली थी पकड़े गए पिकअप वाहन के चालक ने ग्रामीणों को बताया कि हरियाणा से आए अनील कुमार ने उसकी गाड़ी किराए पर ली थी और गांवों में खाद बेचने के लिए उसे बुक किया था। औद भारी मात्र मे तिल्दा नेवरा के आस पास घुल घुल गांव व कुछ रा इस मिल रखने का गोदाम मे रखने की बात कही चालक ने स्वयं को केवल वाहन चालक बताते हुए खाद की गुणवत्ता और बिक्री की जानकारी नहीं होने की बात कही। इतनी बडी मात्र मे नकली खाद टानिक बिना जांच के बिना अधिकारी के जानकारी मे क्षेत्र मे बडी मात्र मे नकली खाद मिलने से जांच की मांग किसान शासन से कर रही है.
तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों को दी गई है। विभागीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर खाद के नमूनों की जांच करने और उसके असली या नकली होने की पुष्टि करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रशासन द्वारा खाद बेचने वाले फरार लोगों की पहचान और उनकी तलाश के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।




