19 जून को होगी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक, खरीफ सिंचाई और खाद-बीज उपलब्धता पर होगी चर्चा
(Pankaj Kurre)
जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 19 जून 2026 (शुक्रवार) को शाम 3:30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक में रबी सिंचाई की समीक्षा के साथ-साथ आगामी खरीफ सिंचाई कार्यक्रम 2026 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा किसानों के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
सचिव जिला जल उपयोगिता समिति एवं कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर ने जिले के कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देने का आग्रह किया है, ताकि किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप सिंचाई एवं कृषि संबंधी कार्यक्रमों का बेहतर निर्धारण किया जा सके।





