किसान जहरखुरानी मामला: SDM से ट्रैक्टर संचालकों ने किया मुलाकात, सकारात्मक चर्चा के बाद घेराव स्थगित, नायब तहसीलदार को नोटिस जारी

कसडोल। जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम चांटीपाली का किसान कमल ओगरे द्वारा गुरुवार की सुबह तकरीबन 9 बजे जहर सेवन किए जाने का मामला सामने आया था जिसके बाद देर रात्रि कसडोल विधायक संदीप साहू ने पीड़ित किसान से मिलकर कार्रवाही का आश्वासन दिया था जिसके बाद ट्रैक्टर संघ लामबंद होकर आज सुबह एसडीएम कार्यालय घेराव का चेतावनी दिए थे जिसके बाद अल सुबह ट्रैक्टर संचालकों ने अनुविभागीय अधिकारी कसडोल रामरतन दुबे से सकारात्मक मुलाक़ात कर चर्चा किया। जिसपर ट्रैक्टर संचालकों ने बताया कि उनके द्वारा रेत का परिवहन प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत गरीब परिवारों को सस्ते दरों पर रेत और ईट दिया जा रहा है। जिसपर एसडीएम ने ट्रैक्टर संचालकों की बात सुना और नियमानुसार स्वीकृति भंडारण क्षेत्रों से रेत परिवहन करने को कहा। इधर ट्रैक्टर संचालकों ने एसडीएम से आग्रह ही कार्रवाही करने का आग्रह किया। जिसपर दोनों पक्षों में सुलह की बाद घेराव स्थगित कर दिया गया।


“कलेक्टर ने बनाया जांच समिति, एसडीएम तीन तीनों में देंगे रिपोर्ट”

तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान पकड़ कर थाना कसडोल के सुपुर्द किया। इससे क्षुब्ध होकर ट्रेक्टर चालक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रशासन द्वारा उक्त ट्रेक्टर चालक को ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज उपरांत ट्रेक्टर चालक का स्वास्थ्य सामान्य है एवं खतरे से बाहर है। मामले का संज्ञान में आते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एसडीएम कसडोल आर.आर.दुबे के नेतृत्व में टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

“पीड़ित ने यह लगाया था आरोप”

इधर पीड़ित कमल ओगरे ने मीडिया से बताया था कि कसडोल नायब तहसीलदार द्वारा गुरुवार को तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था। जिसमें 2 ट्रैक्टर देवरीकला एवं एक ट्रैक्टर भद्रा में पकड़ा गया था आरोप है कि इनमें से दो ट्रैक्टरों को कथित रूप से पैसों के लेन-देन के बाद छोड़ दिया गया, जबकि एक ट्रैक्टर मालिक द्वारा पैसे नहीं देने पर उसका ट्रैक्टर जब्त रखा गया। पीड़ित किसान का आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में नायब तहसीलदार द्वारा रुपयों की मांग की गई थी। किसान का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह राशि नहीं दे सका जिसके बाद उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। वही एक रेत से भरे ट्रैक्टर से डायरेक्ट सौदा कर ग्राम भद्रा में ही छोड़ा गया। साथ ही एक ईट से भरे ट्रैक्टर को थाना लेजाकर देर शाम पैसो का सौदा कर छोड़ दिया गया। जबकि पकड़े गए ईट से भरे ट्रैक्टर का फोटो ग्राफ उसके पास मौजूद है, इसके अलावा किसान ने बताया कि उक्त मैडम के द्वारा लगातार घूम घूमकर ट्रैक्टरों से अवैध वसूली किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े