राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: CHC पामगढ़ से प्रचार-प्रसार वाहन रवाना, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने की अपील

{Pankaj Kurre}


पामगढ़ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पामगढ़ में 28 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि डाहीरे ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 जून 2026 को निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी, जो पहले दिन बूथ तक नहीं पहुंच पाए।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि डाहीरे ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान के पहले ही दिन पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

इन्हें भी पढ़े