पल्स पोलियो महाअभियान: पार्षद भानु प्रताप ने बच्चों को पिलाया पोलियो की दो बूंद, परिजनों से किया अपील
कसडोल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद की दवा पिलाया गया। नगर पंचायत कसडोल के वार्ड नंबर 07 हड़हापारा में कार्यक्रम का का उद्घाटन पार्षद व भाजपा पिछड़ा वर्ग कसडोल मंडल के महामंत्री भानु प्रताप साहू ने किया।
इस अवसर पर श्री साहू ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर परिवार की भागीदारी आवश्यक है। साथ ही श्री साहू ने पोलियो टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे का अधिकार है और कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई तथा लोगों को नियमित टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल की मंत्री अनुराधा कर्ष, स्वास्थ्य विभाग मितानिन दीदी सरिता साहू, सरस्वती साहू सहित स्थानीय जन मौजूद रहें।





