जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
{Pankaj Kurre}
जांजगीर-चांपा | पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य के अनुसार चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। आवेदन के लिए छात्र का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही, छात्र की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration
• आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
• परीक्षा तिथि: 28 नवंबर 2026 (सुबह 11:30 बजे)





