छत्तीसगढ़ में बड़ा आईपीएस तबादला, कई जिलों के एसपी बदले
(देवेश साहू)
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कुल 23 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और रेंज स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा का नया एसपी बनाया गया है।
आदेश के अनुसार प्रशांत कुमार ठाकुर को सूरजपुर एसपी से पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। योगेश कुमार पटेल को बालोद से सूरजपुर एसपी, चव्हाण किरण गंगाराम को सुकमा से बालोद एसपी, जितेंद्र कुमार यादव को बीजापुर से कबीरधाम एसपी, उमेश प्रसाद गुप्ता को रायपुर पुलिस उपायुक्त से बीजापुर एसपी तथा मयंक गुर्जर को रायपुर पुलिस उपायुक्त से सुकमा एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह रवि कुमार कुर्रे को कोरिया एसपी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर एसपी, रोहितसन गुरिया को रायपुर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) तथा भावना पाण्डेय को धमतरी एसपी नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।





