गिरौदपुरी धाम में बन रहे शेड निर्माण में तेजी लाने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
कसडोल। विकासखंड के गिरौदपुरी पावन धाम में भुइया नापने वाले गुरूदर्शनार्थियों के लिए बन रहे शेड निर्माण कार्य को नियमानुसार जल्द निर्माण बाबत सतनामी समाज सहित महंतो ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात किया है, महंतो ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गिरौदपुरी धाम में शेड अतिशीघ्र पूर्ण किया जाना जनहित में सही है।
जल्द शेड निर्माण नहीं होने के कारण मुख्यमार्ग में भूइयों नापने से दर्शनार्थी और भूइयों नापने वाले दोनो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भूइयां नापने वाले मार्ग पर दर्शनार्थियों के आने जाने के लिए कम स्थान रहने के कारण व्यवसाइयों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसके साथ ही भूइयों नापने वालों के साथ साथ आम गुरू दर्शनार्थियों की सुविधा के दृष्टिकोण से वर्तमान में निर्माणधीन शेड उचित स्थान पर बनाया जा रहा है। भविष्य में शेड का विस्तार मुख्य मार्ग तक किया जा सकता है। इसके मद्देनजर गिरौधपुरी पावनधाम में भुइयों नापने वाले गुरूदर्शनार्थियों के लिए शेड निर्माण कार्य निर्धारित स्थान पर पुनः प्रारंभकर अतिशीघ्र पूर्ण करने की मांग किया है।





