यातायात पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप, विधायक संदीप साहू ने किया थाने का घेराव
कसडोल। बुधवार की देर रात्रि तकरीबन 9 बजे कसडोल विधायक संदीप साहू समर्थकों के साथ कसडोल थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए। विधायक श्री साहू ने आरोप लगाया कि यातायात की कार्यवाही को लेकर लगातार व्यापारी और आम जनता परेशान है, यातायात पुलिस के द्वारा लगातार बाजार के दिनों में आमजनों से अवैध वसूली किया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंच रहे आमजनों से कार्रवाही का भय दिखाकर वसूली किया जा रहा है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन कसडोल आने में कतरा रहें है, जिससे कसडोल नगर का मार्केट भी प्रभावित हो रहा है, विधायक श्री साहू ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कसडोल में शराब, सुख नशा सहित अवैध गतिविधियों को तत्काल बंद करने की मांग किया है। जल्द बंद नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दिया है, इधर अवैध गतिविधियों को लेकर थाने परिसर में भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित व्यापारी और आमजनता मौजूद है, इधर पुलिस पूरे मामले में नजर बनाकर मामला शांत कराने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस के आश्वासन पर विधायक ने कुछ समय पश्चात ही धरना खत्म कर दिया है।





